Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

50 लाख की रंगदारी मांगने से शहर में दहशत, व्यापारियों में रोष

हांसी I शहर की पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित छोटू मिष्ठान भंडार के संचालक हिमांशु उर्फ हन्नी सपड़ा को बाइक सवार दो युवकों ने पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, बजे हन्नी सपड़ा अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक से उतरा और दुकान के कर्मचारी को एक पर्ची थमाई। कर्मचारी ने पर्ची मालिक को देने की बात कही तो युवक उसे मेज पर छोड़कर साथी के साथ फरार हो गया।

जब हन्नी सपड़ा ने पर्ची खोली तो उसमें 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग लिखी थी। हैरानी की बात यह रही कि पर्ची में बदमाशों ने अपना नाम भी दर्ज किया हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी दुकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।

घटना के बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि बाजार में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।

डायल 112 पर शिकायत के बाद विवाद

दुकान संचालक का आरोप है कि डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिसकर्मियों ने अभद्र टिप्पणी की और कहा कि क्या वे हर दुकान के बाहर कुर्सी डालकर बैठें। इस कथित जवाब से व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापार मंडल ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.