Facebook-f Youtube X-twitter

फरवरी में अप्रैल-मई जैसी गर्मी, कई राज्यों में तापमान 35-37°C तक पहुंचा

नई दिल्ली। अभी बसंत की विदाई पूरी तरह नहीं हुई है, लेकिन सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मौसम विशेषज्ञ और आम जनता दोनों चिंतित हैं। दिल्ली से लेकर बिहार तक, फरवरी के अंतिम दिनों में ही ऐसा धूप खिल रही है जैसे आमतौर पर अप्रैल में होती है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पारा 35°C से 37°C तक दर्ज किया गया। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर हीटवेव की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुष्क हवाओं के चलते गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5°C अधिक बना हुआ है। दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा गर्मी तमिलनाडु के मदुरै में 37°C दर्ज की गई। अगले एक हफ्ते में मध्य भारत में तापमान 2-4°C और बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में फरवरी का यह महीना पिछले तीन वर्षों में सबसे गर्म रहा। शुक्रवार को सफदरजंग में तापमान 31°C तक पहुंचा। शनिवार को राजधानी में आसमान साफ रहेगा और 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मार्च के पहले हफ्ते में तापमान 35°C तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी के बावजूद तेज हवाओं के कारण प्रदूषण स्तर में कमी आई है और AQI ‘मध्यम’ श्रेणी (200) में बना हुआ है।

वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल है। दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और असम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

गुजरात में 4 और 5 मार्च को गर्मी के साथ-साथ उमस (humidity) भी लोगों के लिए असुविधाजनक हो सकती है। ऐसे में देश के मैदानी इलाकों में गर्मी और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश का यह मिश्रित मौसम मार्च की शुरुआत में जारी रहने का अनुमान है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.