Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HPV टीकाकरण अभियान किया शुरू

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय एचपीवी (ह्यूमन पैपीलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान बेटियों को गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन वैज्ञानिक शोध पर आधारित और पूरी तरह सुरक्षित है, जिसका उपयोग दुनिया के लगभग 160 देशों में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से प्रदेश की 50 बेटियों को एचपीवी वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आगामी तीन महीनों के भीतर हरियाणा की सभी पात्र बालिकाओं तक यह सुरक्षा कवच पहुंचाना है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान पूरी सावधानी और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के साथ चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 में पानीपत की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया था और अब बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र बालिका को यह टीका पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद लाभार्थी बालिकाओं को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान से जोड़ें, ताकि उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.