Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में यूजीसी एक्ट पर रोक हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन,भीम आर्मी व ओबीसी संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला में मंगलवार को यूजीसी एक्ट से जुड़े प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटाने की मांग को लेकर भीम आर्मी और ओबीसी-एसटी मोर्चा से जुड़े संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दाड़ी ग्राउंड से रैली के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में शामिल भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यूजीसी से संबंधित प्रावधानों पर लगी रोक को शीघ्र हटाया जाए और एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि अनुसूचित जाति वर्ग को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षित लाभ मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ लंबे समय से भेदभाव होता रहा है और इस कानून के लागू होने से उन्हें संस्थागत मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा रहा है और 11 तारीख को देशव्यापी स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है, जिसमें व्यापक समर्थन जुटाया जाएगा।

वहीं ओबीसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सौरभ कौंडल ने कहा कि यह प्रदर्शन विभिन्न अनुसूचित वर्गों को साथ लेकर किया गया है। उनका कहना था कि विश्वविद्यालयों में लागू होने वाले यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण इसे पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका है। इसलिए राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार तक ज्ञापन पहुंचाकर आगामी सुनवाई में मजबूती से पक्ष रखने की मांग की गई है।उन्होंने कहा कि 19 मार्च को प्रस्तावित सुनवाई में केंद्र सरकार को प्रभावी पैरवी करनी चाहिए। सौरभ कौंडल ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संबंधित वर्ग राजनीतिक समर्थन पर पुनर्विचार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी वर्ग को संविधान के तहत 25 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन शिक्षा और रोजगार में उसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.