Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टांकरी लिपि कार्यशाला में 100 छात्रों ने सीखी प्राचीन लेखन कला, इतिहास समझने का मिलेगा नया आधार

मंडी, धर्मवीर-: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में टांकरी लिपि पर पांच दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिमाचल की प्राचीन लिपि टांकरी से परिचित कराना और उन्हें पारंपरिक लेखन पद्धति का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। कार्यक्रम में इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम ने विद्यार्थियों को लिपि की बारीकियों से अवगत कराया। कांगड़ा से आए टांकरी विशेषज्ञ डॉ. जगदीश कपूर ने लिपि की उत्पत्ति, विकास और ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को टांकरी लिपि में अक्षर, शब्द और अंक लिखने का अभ्यास कराया गया। साथ ही वाक्य निर्माण और प्राचीन दस्तावेजों को पढ़ने की प्रारंभिक विधि भी सिखाई गई।प्रशिक्षण सत्रों के अतिरिक्त टांकरी आधारित लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को प्रदेश के समृद्ध इतिहास को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों मुनीष कुमार और लखवेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्यशाला से उन्हें टांकरी लिपि की गहन जानकारी मिली है। अब वे टांकरी में लिखे ऐतिहासिक दस्तावेजों को पढ़ने और समझने में सक्षम होंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने विद्यार्थियों में अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति नई जागरूकता पैदा की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.