Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में रिटायर्ड बीएसएफ एसआई हत्या केस: तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

हिसार। शहर के सेक्टर 9-11 मोड़ पर बीएसएफ से सेवानिवृत्त एसआई की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू और सुआ भी बरामद कर लिए हैं।

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सातरोड निवासी संजय, चेतन और आजाद नगर निवासी योगेश नैन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दयानंद कॉलोनी निवासी कलम सोढ़ी, जो बीएसएफ से सेवानिवृत्त एसआई थे, सेक्टर 9-11 क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय चलाते थे। 22 फरवरी की देर शाम सेक्टर 9-11 के मोड़ पर बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कलम सोढ़ी ने झगड़ा शांत कराने के लिए बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसी दौरान योगेश, संजय, चेतन, रोहित और अन्य युवकों ने उन पर चाकू और सुआ से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोढ़ी को उपचार के लिए जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी संजय को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था, जबकि योगेश नैन और चेतन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर रखा गया था। अब तीनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.