Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गलत दिशा से आए ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक फरार

पानीपत I थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आरिफ के रूप में हुई है, जो सुबह मजदूरी के इंतजार में नूरवाला बस स्टैंड के पास खड़ा था। इसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी आरिफ पानीपत के नूरवाला इलाके में रहकर मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी सहित छह बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, सुबह काम की तलाश में वह बस स्टैंड के पास खड़े थे। इसी बीच वह डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जाने लगे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया है कि ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद मुजाहिर की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...

पलवल के हथीन में 80 सीसीटीवी कैमरों से मजबूत होगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था

Summer express, पलवल। हथीन शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नगर पालिका ने व्यापक सीसीटीवी निगरानी परियोजना शुरू की है। करीब 11.76 लाख रुपये की लागत से शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और प्रवेश मार्गों पर कुल 80 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य अपराधों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.