Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा सरकार भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति कर रही: दिग्विजय चौटाला

गुरुग्राम |  जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यों में संतुलन की कमी है और विकास योजनाओं में कई क्षेत्रों की अनदेखी की जा रही है।

गुरुग्राम के गांव बसई में आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में प्रदेश में विकास कार्यों की गति धीमी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई गई और ग्रामीण क्षेत्रों में नई लाइब्रेरी व सामुदायिक केंद्र जैसी सुविधाओं का भी विस्तार नहीं हुआ।

उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। चौटाला ने कहा कि भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में देरी की गई और कई स्थानों पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया। उनका आरोप था कि कुछ क्षेत्रों में बिना पर्याप्त सत्यापन के करोड़ों रुपये का मुआवजा जारी कर दिया गया, जबकि अन्य प्रभावित क्षेत्रों में बार-बार जांच के बाद भी किसानों को कम राहत मिली।

कांग्रेस पर भी टिप्पणी करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विपक्षी दल जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल वोटों के मुद्दे को उछाल रहा है। उन्होंने बताया कि जजपा आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी और बीएलए-2 की नियुक्ति कर फर्जी वोटों की निगरानी करेगी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 13 मार्च को हांसी में आयोजित होने वाली सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस रैली में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया। सम्मेलन में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.