Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना में मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान न होने पर पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

फरीदाबाद। छांयसा क्षेत्र में यमुना नदी के कटपुला पुल के पास बरामद हुई एक अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। निर्धारित अवधि तक कोई परिजन सामने न आने पर थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करवा दिया।

थाना छांयसा प्रभारी कृष्ण कुमार के अनुसार, गांव निवासी राजू ने पुलिस को सूचना दी थी कि कटपुला पुल के पास यमुना में एक युवती का शव बहता दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पहचान के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

पुलिस ने युवती की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी और स्थानीय स्तर पर इश्तेहार भी जारी किए, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार, युवती ने कुर्ता और लोवर पहन रखा था तथा उसके हाथ में काले मोतियों का ब्रेसलेट था। पहचान संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी होने और निर्धारित समय तक कोई दावा न आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली-चंडीगढ़ में देर रात फायरिंग, संदिग्ध के कंधे में लगी गोली

सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7...

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.