Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान हत्याकांड: मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी प्रदीप डागर समेत दो गिरफ्तार

रोहतक। खेड़ी साध के प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रदीप डागर को सीआईए-2 टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ रोहतक के मदीना गांव निवासी सोमबीर मदीना को भी दबोचा गया। दोनों आरोपी घायल अवस्था में पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली के झाड़ौदा गांव निवासी प्रदीप डागर (37) अपने साथी सोमबीर (37) के साथ बाइक पर कन्हेली की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पहरावर गांव रोड पर कन्हेली के पास घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया।

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब दस राउंड फायरिंग हुई। आरोपियों की ओर से चलाई गई गोलियों में दो एएसआई संत कुमार और दिनेशको गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण उनकी जान बच गई। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

गौरतलब है कि रंजिश के चलते सत्यवान की खरावड़ बाईपास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चार दिन बाद उसका शव कन्हेली हेड के पास नहर से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस पहले ही भिवानी के भापड़ौदा निवासी मंजीत उर्फ माफिया और भाली के मनीष समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि प्रदीप डागर फरार चल रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच 2018 से रंजिश चली आ रही थी। उस वर्ष खेड़ी साध निवासी धर्मेंद्र की हत्या हुई थी, जिसमें सत्यवान को उम्रकैद की सजा मिली थी। करीब छह महीने पहले वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस का मानना है कि उसी रंजिश के चलते सत्यवान की हत्या की गई।

आरोपी प्रदीप डागर का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर बताया जा रहा है। दिल्ली में उसके खिलाफ तीन हत्या, एक आर्म्स एक्ट और एक मारपीट का मामला दर्ज है। सीआईए ने दिल्ली पुलिस से उसका विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड तलब किया है, जबकि सोमबीर मदीना के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

सीआईए-2 प्रभारी एसआई सतीश कादियान ने बताया कि सत्यवान हत्याकांड में वांछित प्रदीप डागर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है और आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़कर अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.