Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में CET पंजीकरण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, अभ्यर्थियों ने पोर्टल दोबारा खोलने की उठाई मांग

चंडीगढ़ | हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के पंजीकरण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब यह मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दहलीज पर पहुंच चुका है। छह अभ्यर्थियों ने याचिका दायर कर सरकार से CET पंजीकरण पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की है।

अभ्यर्थियों का आरोप: कम समय, दस्तावेज नहीं बन पाए

याचिका में दलील दी गई है कि इस बार CET रजिस्ट्रेशन के लिए केवल 15 दिन का समय दिया गया था, जो कि बेहद कम था। इस अवधि में कई अभ्यर्थी अपने जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनवाने में असफल रहे, जिसके चलते उन्हें मजबूरन अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करना पड़ा।

पूर्व में मिला था लंबा समय

याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि वर्ष 2022 में पंजीकरण प्रक्रिया एक साल से अधिक समय तक चली थी, जबकि इस बार समयसीमा बेहद सीमित रखी गई। याचिका में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण तो किया, लेकिन गलती हो गई, उन्हें सुधार का मौका मिलना चाहिए। वहीं जो उम्मीदवार पंजीकरण नहीं कर सके, उन्हें एक और मौका दिया जाए।

OTP में देरी भी बनी बाधा

याचिकाकर्ता तन्नु ने उदाहरण देते हुए बताया कि वह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रही थीं, लेकिन बार-बार ओटीपी लेट आने के कारण वह आवेदन पूरा नहीं कर सकीं। ऐसे में उन्हें आरक्षण का लाभ भी नहीं मिल पाया।

CET परीक्षा एक शिफ्ट में कराने की मांग

याचिका में यह भी मांग की गई है कि ग्रुप-सी के लिए होने वाली CET परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाए, जैसा कि मेडिकल साइंसेज और अन्य परीक्षाओं में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत किया जाता है। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता चरणजीत सिंह ने इस याचिका की पुष्टि करते हुए बताया कि अब यह मामला रेगुलर बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.