Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 6 जिलों में 20 नए संक्रमित, गुरुग्राम सबसे ज्यादा प्रभावित

चंडीगढ़ |  हरियाणा में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के छह जिलों में अब तक कुल 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 413 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की जांच के बाद यह पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी संक्रमित मरीज की मौत की सूचना नहीं है।

473 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या, 66 केस सक्रिय

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 473 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 66 केस फिलहाल सक्रिय हैं। सबसे अधिक एक्टिव केस गुरुग्राम (22), फरीदाबाद (15) और करनाल (10) में हैं। इन जिलों को फिलहाल कोरोना हॉटस्पॉट माना जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दी स्थिति की जानकारी

कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को लेकर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “वर्तमान में जो वैरिएंट सामने आ रहे हैं, वे हल्के और काबू में हैं। फिर भी हमने सभी सिविल सर्जनों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।”

लोगों को एहतियात बरतने की सलाह

आरती राव ने नागरिकों से अपील की कि वे केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें। मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाई जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.