Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमरोह वार्ड के ग्रामीणों ने पंचायत परिवर्तन के प्रस्ताव का किया विरोध, उपायुक्त से लगाई गुहार

हमीरपुर, अरविन्द-:जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरेड़ी के वार्ड नंबर 5 अमरोह के ग्रामीणों ने अपने वार्ड को किसी अन्य पंचायत में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे सरेड़ी पंचायत से अलग नहीं होना चाहते और उन्हें पूर्व की भांति इसी पंचायत में रखा जाए।

ग्रामीणों के अनुसार वार्ड नंबर 5 से पंचायत घर की दूरी मात्र लगभग 500 मीटर है। पंचायत भवन के साथ ही पशु औषधालय, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य आवश्यक सरकारी कार्यालय भी एक ही स्थान पर स्थित हैं, जिससे लोगों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता। उनका कहना है कि सुविधाओं की दृष्टि से सरेड़ी पंचायत उनके लिए पूरी तरह उपयुक्त है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले इस क्षेत्र का पटवार वृत्त भी यहीं हुआ करता था, जिसे बाद में कड़साई स्थानांतरित कर दिया गया। उस समय भी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। अब वार्ड नंबर 5 को किसी अन्य पंचायत में शामिल करने की चर्चा से लोगों में असंतोष बढ़ गया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में अमरोह वार्ड के ग्रामीण उपायुक्त हमीरपुर के कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी। उन्होंने लिखित रूप में अनुरोध किया कि वार्ड नंबर 5 को सरेड़ी पंचायत से अलग न किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि पंचायत घर और अन्य कार्यालय नजदीक होने से सभी कार्य आसानी से संपन्न हो जाते हैं। ऐसे में पंचायत परिवर्तन का कोई औचित्य नहीं है। वहीं एक महिला ग्रामीण ने भी कहा कि सरेड़ी पंचायत ही उनके लिए सबसे बेहतर है और वे किसी भी स्थिति में इससे अलग नहीं होना चाहते।प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.