Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा जिला में सामने आए 616 घरेलू हिंसा के मामले..160 मामलों में नहीं हुआ समझौता

राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में इस वित्त वर्ष के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, अब तक जिले में कुल 616 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 160 मामले ऐसे हैं जिनमें समझौता नहीं हो पाया और जिन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। वहीं, 50 मामलों में काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है, जबकि शेष मामलों में पति-पत्नी के बीच समझौता कर लिया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम

अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि घरेलू हिंसा के मामलों में नशे का प्रभाव सबसे प्रमुख कारण के रूप में सामने आया है। इसके अलावा युवा जोड़ों में एक-दूसरे से बढ़ती अपेक्षाओं ने भी कई घरों में तनाव उत्पन्न किया है।“जिला के सभी विकास खंडों से घरेलू हिंसा के मामले आ रहे हैं। हमारी टीम प्रोटेक्शन ऑफिसर के माध्यम से इन मामलों को सुलझाने में मदद करती है। हालांकि कई मामलों में पारिवारिक समझौते हो जाते हैं, लेकिन नशे का कारण कई बार गंभीर समस्याओं को जन्म देता है,”

महिला एवं बाल विकास विभाग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संरक्षण और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। 2005 के घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत विभाग को महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग के सुपरवाइजर और प्रोटेक्शन ऑफिसर मिलकर ऐसे मामलों का समाधान करने के प्रयास में लगे रहते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए केवल कानूनी कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है। सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति कार्यक्रम और पारिवारिक काउंसलिंग जैसी पहलें भी जरूरी हैं। यह जरूरी है कि युवा और बुजुर्ग दोनों ही घरेलू संघर्षों को हल करने के लिए सही दिशा में कदम उठाएं और हिंसा को रोकें।कांगड़ा जिले में महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा के मामलों पर निगरानी जारी है, और संबंधित विभाग ने कहा है कि ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई करने और प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.