Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री  नायब सैनी के बजट में पंचकूला को बड़ी सौगातें, ज्ञानचंद गुप्ता ने जताया आभार

पंचकूला | हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट में पंचकूला के लिए की गई ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंचकूला से दो बार विधायक एंव स्पीकर रहे  ज्ञानचंद गुप्ता  ने मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पंचकूला को शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला सिद्ध होगा।

 गुप्ता  ने कहा कि वर्ष 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल  एवं उनके द्वारा मेडिकल कॉलेज की नींव रखी गई थी, जिसे अब मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी  ने प्राथमिकता देते हुए बजट में 1422 करोड़ रुपये का प्रावधान कर निर्माण कार्य को गति दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा तथा इसी वर्ष से एमबीबीएस की कक्षाएं भी प्रारंभ हो जाएंगी। इससे पंचकूला ही नहीं, बल्कि पूरे पूरे हरियाणा क्षेत्र को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रधानमंत्री के “वेड इन इंडिया” विजन को आगे बढ़ाते हुए पिंजौर में ‘वेडिंग सिटी’ विकसित करने तथा आधुनिक फिल्म सिटी स्थापित करने की घोषणा को भी  गुप्ता  ने ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन, रोजगार और स्थानीय व्यापार को व्यापक बढ़ावा मिलेगा।

सेक्टर-32 में 10 एकड़ भूमि पर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंनियरिंग एंड टेक्नोलॉ की स्थापना से पंचकूला शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा और युवाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

एनएच-5 (पंचकूला-पिंजौर-कालका-शिमला मार्ग) पर बुर्ज कोटियां गांव और एचएमटी क्लब के पास दो बड़े फ्लाईओवर बनाए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए  गुप्ता  ने कहा कि इससे पंचकूला, कालका और पिंजौर की कनेक्टिविटी सुगम होगी तथा यातायात जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

इसके अतिरिक्त पंचकूला में एआई मिशन हब स्थापित किए जाने की घोषणा को उन्होंने युवाओं के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इससे नई तकनीकों में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकेंगे।

राज्य स्तर पर 4000 उचित मूल्य की दुकानों का शुभारंभ, जिनमें 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, 7 नए महिला थानों की स्थापना तथा महिलाओं हेतु बसों की संख्या में वृद्धि जैसे निर्णयों को भी उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 ज्ञानचंद गुप्ता  ने कहा कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी  के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और पंचकूला को विशेष प्राथमिकता दिए जाने के लिए वे मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन घोषणाओं के क्रियान्वयन से पंचकूला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.