Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला मेंलूट के दौरान नवविवाहित युवक की हत्या, पेट में चाकू घोंपकर फरार हुए बदमाश

पंचकूला | सेक्टर-12 में मंगलवार तड़के लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी का निवासी था और ढकोली के ममता एन्क्लेव में किराये पर रह रहा था। उसकी शादी महज 20 दिन पहले ही हुई थी।

जानकारी के अनुसार, दीपक आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। मंगलवार रात करीब दो बजे वह ड्यूटी से लौटकर अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-12 क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और नकदी व सामान लूटने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब दीपक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद एक राहगीर ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार, चाकू का वार फेफड़े तक पहुंचा, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी जान चली गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि दीपक हाल ही में शादी के बाद कुछ दिन पहले ही ढकोली लौटा था, जबकि उसकी पत्नी होली के चलते मायके गई हुई है। नवविवाहिता के हाथों से चूड़ा भी नहीं उतरा था कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ओवरचार्जिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील

प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील कुल्लू-: शराब की बोतलों पर निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने वाले शराब विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी एवं कराधान विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने जिला कुल्लू में ओवरचार्जिंग की शिकायतों के आधार पर आठ शराब...

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.