Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा बजट 2026-27 युवा सशक्तिकरण और रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर : सांसद रेखा शर्मा

पंचकूला, 4 मार्च: राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को समर्पित दूरदर्शी बजट बताया है।

सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बजट में नए कौशल विकास केंद्रों की स्थापना, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन तथा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग सहायता जैसी घोषणाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी।

रोजगार के अवसरों पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, नए औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के निर्णय से रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इसके अतिरिक्त, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए आसान ऋण सुविधा और मार्गदर्शन केंद्र स्थापित करने की पहल भी सराहनीय है।सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने का कार्य करेगा तथा हरियाणा को शिक्षा, कौशल और रोजगार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करेगा। उन्होंने कहा, “जब युवा सशक्त होते हैं, तो राज्य की प्रगति सुनिश्चित होती है। हरियाणा का यह बजट इसी सोच को साकार करने का मजबूत प्रयास है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.