Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, सुरक्षा कारणों से फिलहाल टला कार्यक्रम

तेहरान | ईरान के सर्वोच्च नेता 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार उनकी अंतिम रस्में गुरुवार रात 10 बजे से शुरू होनी थीं, लेकिन सुरक्षा कारणों और संभावित हमले की आशंका को देखते हुए इसे फिलहाल टाल दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि खामेनेई की मौत अमेरिका द्वारा उनके दफ्तर पर किए गए हवाई हमले में हुई। इस हमले में ईरान के कई वरिष्ठ नेता भी मारे गए थे। पहले अमेरिका और इजरायल ने इस हमले की पुष्टि की, जिसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी आधिकारिक तौर पर उनके निधन की घोषणा की।

सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार टालने का सबसे बड़ा कारण भारी भीड़ की संभावना और सुरक्षा से जुड़ा जोखिम है। वर्ष 1989 में अयातुल्ला खुमैनी के जनाजे में लगभग एक करोड़ लोग शामिल हुए थे। इसी तरह खामेनेई की अंतिम विदाई में भी लाखों लोगों के तेहरान की सड़कों पर उतरने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में ईरान को आशंका है कि बड़े जमावड़े के दौरान इजरायल की ओर से हमला किया जा सकता है, जिससे व्यापक जनहानि हो सकती है। इसी खतरे को देखते हुए इस्लामिक डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेशन काउंसिल ने कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया है।

खामेनेई को ईरान के पवित्र शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां उन्हें इमाम रजा की दरगाह के पास दफनाने की तैयारी है। ‘मशहद’ शब्द का अर्थ भी ‘शहीद की जगह’ माना जाता है। ईरानी मीडिया और आम जनता उनकी मौत को शहादत के रूप में देख रही है, इसलिए उन्हें पूरे राजकीय और धार्मिक सम्मान के साथ दफनाया जाएगा।

इस्लामिक प्रचार परिषद के अनुसार अंतिम संस्कार की रस्में तेहरान की खुमैनी मस्जिद में आयोजित की जाएंगी और ये कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को मशहद ले जाया जाएगा। फिलहाल तेहरान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरी दुनिया की नजरें नई तारीख के ऐलान पर टिकी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: भाजपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजानपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.