Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी मे दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत,हाईवे पर ही खुल गए ट्रैवलर के टायर

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला के 6 मील के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम एक कार और टेंपो ट्रैवलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो ट्रैवलर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टायर भी निकलकर अलग हो गए। हादसे के समय ट्रैवलर में कोलकाता के 16 पर्यटक सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम करीब 4 बजे पेश आया। टेंपो ट्रैवलर मंडी से कुल्लू की ओर जा रहा था, जबकि दिल्ली नंबर की कार मनाली से मंडी की ओर आ रही थी। इसी दौरान 6 मील के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस दौरान फोरलेन पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें भी लग गईं। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया।गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दोनों वाहन हालांकि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले यात्री का वीडियो वायरल

Summer express, नारनौल। नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में टिकट और पहचान को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रेवाड़ी की बताई जा रही है, जबकि विवाद से संबंधित बस नारनौल डिपो की है। वायरल वीडियो में एक यात्री और परिचालक के बीच टिकट लेने को लेकर...

भारत छोड़ो दिवस पर किसानों का जेल भरो आंदोलन, करनाल में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Summer express, करनाल। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में भी बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की...

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.