Facebook-f Youtube X-twitter

दो राज्यसभा सीटों के लिए तीन उम्मीदवार: संजय भाटिया, कर्मवीर बौद्ध और सतीश नांदल मैदान में

चंडीगढ़ |  हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के प्रत्याशी कर्मवीर सिंह बौद्ध ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। संजय भाटिया के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

वहीं, सतीश नांदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ विधायक सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून भी पहुंचे। नामांकन के बाद सतीश नांदल ने कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं और सभी दलों के विधायकों से समर्थन मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और इनेलो के सभी विधायक उनके भाई हैं और उनसे वोट देने की अपील करेंगे।

लोकसभा चुनाव में दर्ज की थी रिकॉर्ड जीत

भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और उनका जन्म पानीपत जिले में हुआ है। वे भाजपा संगठन में महामंत्री के पद पर भी रह चुके हैं।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में संजय भाटिया ने कुरुक्षेत्र सीट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 6.54 लाख मतों के बड़े अंतर से हराया था। उन्हें कुल 9,09,432 वोट मिले थे, जो प्रदेश के 53 साल के राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जाती है।

कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध पर जताया भरोसा

कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को पार्टी के भीतर संतुलित और सर्वस्वीकार्य चेहरा माना जाता है। वे लंबे समय से पार्टी के कार्यक्रमों और ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले बौद्ध को सामाजिक संतुलन के लिहाज से भी अहम उम्मीदवार माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया था। अंबाला जिले के मुलाना विधानसभा क्षेत्र के निवासी कर्मवीर सिंह बौद्ध प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था और वे राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को होना प्रस्तावित है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.