Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिम एशिया तनाव : अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की दी छूट

नई दिल्ली |  पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच अमेरिका ने भारत को राहत देते हुए रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई कि यह छूट भारतीय रिफाइनरियों को पहले से समुद्र में फंसे तेल सौदों को पूरा करने के लिए दी गई है, ताकि वैश्विक बाजार में तेल आपूर्ति प्रभावित न हो।

अमेरिकी ट्रेज़री सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण तेल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह छूट सीमित समय के लिए है और इससे रूस को कोई बड़ा आर्थिक लाभ नहीं मिलने वाला।

अमेरिकी प्रशासन के अनुसार यह अनुमति केवल उन तेल सौदों तक सीमित रहेगी जो पहले से ही समुद्री मार्ग में हैं। इसका उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव को कम करना और बाजार में अचानक कमी की स्थिति से बचाव करना है। साथ ही अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भारत अमेरिकी कच्चे तेल की खरीद बढ़ा सकता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।

हालिया आंकड़ों के अनुसार भारत ने पिछले कुछ महीनों में रूसी तेल आयात में कमी दर्ज की है। जनवरी 2026 में भारत ने खाड़ी देशों और अमेरिका से अधिक तेल खरीदा, जिसके चलते कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी घटकर 20 प्रतिशत से भी कम रह गई है।

ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से विशेषज्ञों का मानना है कि यदि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो भारत के पास मौजूद लगभग 100 मिलियन बैरल कच्चे तेल का भंडार देश की जरूरतों को करीब 40 से 45 दिनों तक पूरा करने में सक्षम है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.