Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

पलवल | हरियाणा के पलवल जिले में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों और क्राइम ब्रांच पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। कटेसरा गांव के जंगलों में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ चांदहट थाना में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव थंतरी के पास चार युवकों ने हथियारों के बल पर एक वैगनआर कार लूट ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

मुखबिर से जानकारी मिली कि सभी बदमाश कटेसरा गांव के जंगलों में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने केजीपी एक्सप्रेस-वे के नीचे बनी पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। जब पुलिस टीम ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पर सीधा फायरिंग कर दी। एक गोली निरीक्षक रविंद्र कुमार के कान के पास से निकल गई।

बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लग गई और वे वहीं गिर पड़े। घायल आरोपियों की पहचान मथुरा के वृंदावन निवासी रोहित और बुलंदशहर निवासी रणजीत के रूप में हुई है। वहीं उनके दो साथी पुष्पेंद्र और अनुराग मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध कट्टे, जिंदा कारतूस, इस्तेमाल किए गए कारतूस के खोल, चार मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे अन्य किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.