Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेडिकल कॉलेज नेरचौक में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी,सीएम सुक्खू ने किया विधिवत शुभारंभ

मंडी, धर्मवीर – मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज से रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत हो गई। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 28 करोड़ की लागत से स्थापित रोबोटिक सर्जरी यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने रोबोटिक सर्जरी से हुए पहले ऑपरेशन को खुद अपनी आंखों से होते हुए देखा।

दिल्ली एम्स वाली रोबोटिक सर्जरी की सुविधा अब मिलेगी मेडिकल कॉलेज नेरचौक में

इसके बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में उच्च स्तरीय मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। यहां जो रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हुई है वो दिल्ली स्थित एम्स स्तर के बराबर की है। इससे अच्छी क्वालिटी के ऑपरेशन होते हैं और इनकी एक्यूरेसी 90 प्रतिशत है। उन्होंने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में सीएम मंडी जिला से थे लेकिन वे मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई की मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए। अब मौजूदा सरकार यहां 3 टेस्ला एमआरआई मशीन, कैथ लैब और डिपार्टमेंट को शुरू करने जा रही है। प्रदेश सरकार का यही ध्येय है कि लोगों को उनके घर द्वार पर सस्ती दरों पर बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मिले। प्रदेश में अच्छे डॉक्टरों की कमी नहीं लेकिन यहां सुविधाएं न होने के कारण लोगों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। प्रदेश सरकार इस प्रथा को बंद करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

हिमकेयर में इसे शामिल करने की दिशा में प्रदेश सरकार कर रही है विचार

रोबोटिक सर्जरी को हिमकेयर और आयुषमान भारत के तहत शामिल करने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में सीएम ने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच लाख की सर्जरी अगर 50 हजार में हो रही है तो यह भी लोगों के साढ़े चार लाख की बचत करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बातों पर विचार कर रही है और पूर्व सरकार में हिमकेयर में हुए घोटालों की जांच भी जारी है।बता दें कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी के लिए चार डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया है। पहले दिन रोबोटिक सर्जरी से तीन ऑपरेशन किए गए, जिसमें एक हर्निया का और दो गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन शामिल रहे.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.