Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर एफआईआर, महिला आयोग का समन

पंचकूला। बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह (अदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) का नया हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ विवादों में घिर गया है। गाने के बोल और वीडियो को लेकर पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत चंडीमंदिर निवासी अभय चौधरी की ओर से दी गई, जिसके आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शिकायत में कहा गया है कि यह गाना सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि गाने में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द और दृश्य अश्लील हैं और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक गाने में ‘टटीरी’ शब्द का प्रयोग किया गया है, जिसे ‘पाठशाला’ का विकृत रूप बताया गया है। साथ ही वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को दिखाया गया है और कुछ लिरिक्स ऐसे हैं, जो समाज और खासकर युवाओं व बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं।

शिकायतकर्ता ने गाने को तुरंत हटाने और कलाकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294ए और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 व 4 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर देशराज को सौंपी गई है।

इधर, इस विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने गाने में कथित आपत्तिजनक लिरिक्स के मामले में रैपर बादशाह को समन जारी कर 13 मार्च को पानीपत में सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा है। फिलहाल पुलिस और आयोग दोनों स्तर पर मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के ताजा विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा (12 सेंटीमीटर या उससे अधिक)...

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.