Facebook-f Youtube X-twitter

9 महीने बाद निकली फंसी पिकअप:ग्रामीणों ने लोहे की पाइपों से बनाई अस्थायी पुलिया

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले में 2025 की बरसात के दौरान आई आपदा का असर अब भी लोगों को झेलना पड़ रहा है। पंडोह के साथ लगती छपराहन पंचायत के कूट गांव में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने के कारण एक पिकअप गाड़ी करीब 9 महीनों तक फंसी रही। आखिरकार ग्रामीणों ने मिलकर लोहे की पाइपों का सहारा लेते हुए अस्थायी पुलिया बनाई और गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गाड़ी मालिक तरुण ठाकुर ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क टूट जाने से उनकी पिकअप वहीं फंस गई थी। बरसात के बाद सर्दियां भी बीत गईं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। ऐसे में गाड़ी को निकालना संभव नहीं था। इस दौरान उन्हें कई महीनों तक खड़ी गाड़ी की किस्तें भी भरनी पड़ रही थीं, जिससे उनकी चिंता बढ़ती जा रही थी।उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से लोहे की पाइपें बिछाकर अस्थायी पुलिया बनाने का फैसला किया। वीरवार को ग्रामीणों ने पाइपें लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप को उस रास्ते से सुरक्षित निकाल लिया।

तरुण ठाकुर का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत हो जाती तो उन्हें इतनी लंबी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इस दौरान पिकअप को पाइपों से बनी अस्थायी पुलिया से निकालते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.