Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिम के बंद कमरे में मिली 18 वर्षीय युवती की लाश, हत्या का आरोप

करनाल, राकेश कुमार शर्मा |  घरौंडा स्त्तिथ तकिया मार्किट में सरदार जलेबी वाले की दुकान के सामने स्थित एक जिम में उस समय हड़कंप मच गया, जब अंदर एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। देखते ही देखते इलाके में भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने जिम में काम करने वाले युवक पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतका की पहचान :

मृतका की पहचान 18 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है, जो घरौंडा के सिकलीगर एरिया की रहने वाली थी। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग और समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में भारी रोष देखा गया।

परिजनों के आरोप :

मृतका के चाचा का आरोप है कि सागर नाम का युवक, जो घरौंडा का रहने वाला है और अपने नाना के घर पर रहता है, जिम में काम करता है। उनका कहना है कि सागर ही पूनम को जिम के अंदर लेकर गया था। आरोप है कि वहीं उसने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी।

शाम को मिली मौत की खबर :

परिजनों के अनुसार उन्हें शाम 4 बजे इस घटना की जानकारी मिली। मृतका के चाचा का कहना है कि जिम संचालक जोनी सरदार ने फोन कर बताया कि उनकी लड़की को सागर ने मार दिया है और आरोपी युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर रखा है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

पिता को देर शाम लगा सदमा :

मृतका के पिता ताला-चाबी का काम करते हैं और फेरी लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। वह शाम करीब 6 बजे घर लौटे, तब उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली। परिवार के मुताबिक पूनम की मां नहीं है और घर में उसका एक भाई है।

दो युवतियों पर भी उठे सवाल :

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि जिम में दो लड़कियां भी मौजूद थीं, जो रोज उनकी बेटी को घर से बुलाकर अपने साथ ले जाती थीं। उनका कहना है कि अब उन लड़कियों को छिपाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष उन्हें धमकी दे रहा है।

परिजनों का बयान :

मृतका के परिजनों के अनुसार शुक्रवार को करीब 12 बजे उसकी बहन घर से निकली थी। दो लड़कियां उसे अपने साथ लेकर गई थीं। जब उसने पूछा कि कहां जा रही है, तो उसने बताया कि पास में घूमने जा रही है। बाद में पता चला कि वह जिम के अंदर मृत हालत में पड़ी है।

पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी :

घटना की सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

घरौंडा थाना के एसआई राजकुमार ने बताया कि युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर जोबन बिल्ला पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आया

Summer express, मोहाली। चार हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में वांछित गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को आखिरकार पंजाब पुलिस ने भारत लाने में सफलता हासिल कर ली है। करीब छह महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया और संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर रविवार को मोहाली स्थित शहीद भगत...

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.