Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीन सौदे में धोखाधड़ी का आरोप, एक साल से फरार आरोपी बरवाला से गिरफ्तार

हिसार | बरवाला थाना पुलिस ने जमीन का सौदा कर रजिस्ट्री न कराने और धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरवाला की मधुबन कॉलोनी निवासी नरेंद्र चांद को ढाणी खान बहादुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले की जांच बरवाला थाना के एसआई राजबीर द्वारा की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 1-4 निवासी सोमवीर सिंह ने बताया कि नरेंद्र चांद ने गांव बधावड़ स्थित करीब 11 कनाल 18.95 मरले जमीन का सौदा उससे 24 लाख 50 हजार रुपये में तय किया था। दोनों पक्षों के बीच 2 फरवरी 2024 को इस जमीन को लेकर इकरारनामा भी किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने आरोपी को 10 लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए, जिनमें पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से और पांच लाख रुपये नकद गवाहों के सामने दिए गए।

शिकायत में बताया गया कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए पहले 5 मई 2024, फिर 20 जून 2024 और बाद में 10 जुलाई 2024 की तारीख तय की गई थी, लेकिन आरोपी हर बार सब रजिस्ट्रार कार्यालय बरवाला में रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचा। बाद में जांच के दौरान पता चला कि संबंधित जमीन पर अदालत की ओर से पहले ही स्टे लगा हुआ है। यह स्टे आरोपी की मां द्वारा दायर किए गए एक दीवानी मुकदमे के कारण लगा था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने जमीन पर लगे स्टे की जानकारी छिपाकर उससे पैसे लिए और धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई थी। आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.