Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक लाख में बिकी शिवरात्रि महोत्सव को दर्शाती पेंटिंग,इस पेंटिंग को मिला था नेशल अवॉर्ड

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला के पैड़ी गांव निवासी चित्रकार प्रवीण रावत की शिवरात्रि महोत्सव को दर्शाती पेंटिंग एक लाख रूपए में बिकी है। पेंटिंग को मंडी शहर निवासी चंदन भाटिया ने खरीदा है। बता दें कि ’’सीटी ऑफ गोल्ड’’ के नाम से बनाई गई इस पेंटिंग को वर्ष 2022 में नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। यही कारण है कि प्रवीण ने इस पेंटिंग की कीमत एक लाख रूपए निर्धारित की थी।

 प्रवीण ने बताया कि इस पेंटिंग में मंडी की शिवरात्रि का चित्रण किया गया है। जिसमें देवी देवताओं और देवलुओं को ढोल नगाड़ों के साथ दर्शाया गया है। प्रवीण ने बताया कि एक अन्य पेंटिंग में उन्होंने पुराने मिट्टी के फर्श को दर्शाने के लिए गाय के गोबर का भी इस्तेमाल किया है। प्रवीण ने बताया कि वह हिमाचली देव व लोक संस्कृति पर आधारित चित्रकारी करते हैं। एक पेंटिंग को बनाने में एक सप्ताह लग जाता है और उनकी यह पेंटिग्स 20 हजार से 1 लाख में आसानी से बिक भी रही हैं।

मंडी जिला के पैड़ी गांव निवासी प्रवीण रावत बचपन से ही चित्रकारी के शौकीन हैं। युवा अवस्था में चित्रकारी ने प्रवीण को अपनी ओर ऐसे खिंचा की बीएससी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ फाइन आर्ट्स अकादमी में जाकर दाखिला ले लिया। तब से प्रवीण रावत अपने इस शौक को पैशन में बदलकर हिमाचली देव व लोक संस्कृति को कैनवास के जरिए लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहें हैं। देव संस्कृति पर बनाई गई कुल्लू दशहरा को दर्शाती वैली ऑफ गॉड्स, देव मोहरे और हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती प्रवीन की अन्य पेंटिग्स को भी लोगों ने खूब सराहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.