Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक के वीर सपूत अनुज शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Summer news , रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के पैतृक गांव ककराना में भारतीय वायुसेना के शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान शहीद हो गए थे। इस हादसे में उनके साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर ने भी देश की सेवा करते हुए प्राण न्यौछावर कर दिए। बताया गया कि यह दुर्घटना नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई थी।

शहीद के अंतिम संस्कार में हरियाणा सरकार की ओर से सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा का बलिदान देश की सुरक्षा के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि शहीद की कमी केवल उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को महसूस होगी।

स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा का जन्म 9 अगस्त 1993 को रोहतक जिले के ककराना गांव में हुआ था। बाद में उनका परिवार गुरुग्राम में बस गया, जहां उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। करीब दस वर्षों से वे भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहे थे और एक कुशल व साहसी पायलट के रूप में जाने जाते थे।

उनकी शहादत की खबर से हरियाणा सहित पूरे देश में शोक की लहर है। शहीद अनुज शर्मा के परिवार, विशेषकर उनके पिता और अन्य परिजनों के प्रति लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनका बलिदान देश की एकता, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.