Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिम बंगाल चुनाव में उतरेगी हरियाणा भाजपा की टीम, 27 नेताओं को जिम्मेदारी

Summer news , चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। चुनावी मैदान में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए हरियाणा भाजपा के नेताओं की एक विशेष टीम को प्रचार अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस टीम में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और संगठन के कई वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही पार्टी ने यह रणनीतिक फैसला लिया है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 27 वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूती देने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का दायित्व दिया गया है।

सूची में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी और कैप्टन योगेश बैरागी जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, पूर्व मेयर प्रत्याशी सुंदरलाल सरपंच, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, महम विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी दीपक हुड्डा, कुरुक्षेत्र के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि बत्तान, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव गंगवा, पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज शर्मा और हथीन से पूर्व प्रत्याशी मनोज रावत को भी प्रचार अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य नेताओं में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला, जिला सचिव योगेश तेवतिया, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य करण गोयल, ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रिय यादव, ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिव बघेल, बाजार समिति सदस्य पदम सैनी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता अनुज शर्मा और पूर्व जिला महामंत्री व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी युवा मोर्चा सदस्य अमित मिश्रा शामिल हैं।

इसके साथ ही जिला सचिव प्रभा सागर, इंटरनेट मीडिया के प्रदेश सह संयोजक सुनील डावर, जिला प्रवक्ता विनोद चावला और सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन मुकेश कुमार भी पश्चिम बंगाल में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.