Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छेड़छाड़ केस में संदीप सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत में पीड़िता की गवाही दर्ज

Summer Express, चंडीगढ़ |  यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रहे मामले में पहली बार पीड़िता एथलेटिक्स जूनियर कोच की गवाही दर्ज की गई। गवाही के दौरान पीड़िता अपने पहले दिए गए बयानों पर कायम रही।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत के समय जो बयान दिए थे, अदालत में भी वही तथ्य दोहराए। अदालत में बयान दर्ज होने के दौरान संदीप सिंह भी मौजूद रहे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

दरअसल, पिछले कई महीनों से पीड़िता की गवाही नहीं हो पाने के कारण मामले की सुनवाई लंबित थी। पीड़िता ने कई बार अदालत में पेशी से छूट ली थी। इसी बीच उसने सुनवाई कर रहे जज पर पक्षपात के आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद मामला चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था।

अदालत में पेश होकर पीड़िता ने संदीप सिंह के खिलाफ खुलकर बयान दिए और अपनी शिकायत से जुड़े कई अहम तथ्यों को अदालत के सामने रखा। अदालत ने अब मामले की आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है।

चार साल पहले दर्ज कराया था मामला

करीब चार वर्ष पहले हरियाणा खेल विभाग में कार्यरत एक एथलेटिक्स जूनियर कोच ने पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354, 354-A, 354-B, 342, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद संदीप सिंह ने नैतिक आधार पर हरियाणा के खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 1 जुलाई 2022 को संदीप सिंह ने उसे सेक्टर-7 स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाया था, जहां उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। अब अदालत में पीड़िता की गवाही दर्ज होने के बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.