Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का अपडेट, धीरे-धीरे बहाल हो रही फ्लाइट सेवाएं

Summer Express , नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोप के लिए अपने फ्लाइट ऑपरेशन को लेकर नया अपडेट जारी किया है। एयरलाइन के मुताबिक कई दिनों की बाधाओं के बाद अब भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सहित खाड़ी देशों के बीच हवाई यात्रा धीरे-धीरे सामान्य होती नजर आ रही है।

दरअसल ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। सुरक्षा कारणों से कई देशों ने अस्थायी रूप से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिसके चलते दुनियाभर की एयरलाइंस को सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई फ्लाइट्स को वैकल्पिक मार्गों से संचालित करना पड़ा।

इंडिगो ने कहा है कि वह क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित एविएशन अधिकारियों के साथ समन्वय कर धीरे-धीरे सेवाएं बहाल कर रही है।

एयरलाइन के अनुसार बाधाओं के बावजूद भारत और मिडिल ईस्ट के बीच यात्रियों की कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए कई खाड़ी देशों के गंतव्यों के लिए उड़ानें जारी रहेंगी। नई एडवाइजरी के मुताबिक इंडिगो मिडिल ईस्ट के आठ प्रमुख डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट ऑपरेशन जारी रखेगी, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित न हो।

इंडिगो ने यह भी बताया कि सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयासों के तहत मिडिल ईस्ट के शहरों से आने-जाने वाली 17 उड़ानों (कुल 34 फ्लाइट सेक्टर) का सीमित शेड्यूल दोबारा शुरू किया गया है।

एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि अपनी फ्लाइट का स्टेटस कन्फर्म होने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हों। जिन यात्रियों की फ्लाइट प्रभावित हुई है, उनसे एयरलाइन सीधे उनके रजिस्टर्ड संपर्क विवरण के माध्यम से संपर्क करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.