Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत, पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा उपचार

Summer Express , पंचकूला | हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के लाभार्थी पंजाब के चार प्रमुख और विशेषज्ञ अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकेंगे।

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इन अस्पतालों को हरियाणा सरकार की पैनल सूची में शामिल किया गया है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

सरकार ने जिन अस्पतालों को सूचीबद्ध किया है उनमें होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुल्लांपुर (टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई की इकाई), होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, संगरूर, रीजनल स्पाइनल इंजरीज सेंटर सेक्टर-70, मोहाली और पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, सेक्टर-60, मोहाली शामिल हैं। इन संस्थानों में कैंसर, रीढ़ की हड्डी की चोट और लिवर से जुड़ी जटिल बीमारियों का उन्नत उपचार उपलब्ध है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि कई बार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेष चिकित्सा संस्थानों की जरूरत होती है। ऐसे में इन अस्पतालों को पैनल में शामिल करने से कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर उच्च स्तरीय इलाज मिल सकेगा।

सरकार के निर्देशों के अनुसार आपात स्थिति, महामारी या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अधिक संख्या होने पर ये अस्पताल जरूरत के अनुसार एम्बुलेंस, आईसीयू/सीसीयू, बर्न यूनिट, वार्ड, बेड और मोर्चरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.