Facebook-f Youtube X-twitter

मिस अर्थ इंडिया बोली.. हिमाचली संस्कृति को अर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए किया जा रहा काम

हमीरपुर, अरविन्द -: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनजीओ भवन परिसर में जिला कल्याण विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2022 की मिस अर्थ इंडिया वंशिका परमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि एडीसी अभिषेक गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति को संजोने का संदेश दिया गया। साथ ही बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों के जरिए उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया।मुख्य अतिथि वंशिका परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और पुरानी धरोहरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर के रूप में वह हिमाचली संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही हैं।

वंशिका परमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को दुनिया तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हिमाचल की अलग पहचान बन सके।

जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और विभागीय योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.