Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू के ढालपुर में तिब्बती समुदाय की रैली, तिब्बत की आजादी की उठी मांग

समर एक्सप्रेस /कुल्लू, मनमिंदर -:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में तिब्बती समुदाय ने तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भारत-तिब्बत सहयोग मंच के सहयोग से ढालपुर में रैली निकाली गई और चीन द्वारा तिब्बत में अपनाई जा रही नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। रैली के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए तिब्बत की आजादी की मांग उठाई।

कार्यक्रम के दौरान तिब्बती सहायता समूह के उप-सलाहकार पेमा नामग्याल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीआरसी सरकार तिब्बत को चीन का हिस्सा बताकर वहां की सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में तिब्बती बच्चों को बोर्डिंग स्कूलों में रखा जा रहा है, जहां तिब्बती भाषा और संस्कृति के प्रचार पर प्रतिबंध लगाया गया है।उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में बच्चों को कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा के तहत राजनीतिक शिक्षा दी जा रही है। इसके अलावा तिब्बती किसानों को बड़े पैमाने पर पुनर्वास और श्रम हस्तांतरण कार्यक्रमों के तहत प्रभावित किया जा रहा है।

पेमा नामग्याल ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के एक समूह ने भी बयान जारी कर कहा था कि वर्ष 2000 से 2025 के बीच करीब 40 लाख तिब्बती इन कार्यक्रमों से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी तिब्बत में लागू की जा रही नीतियों को स्थानीय समुदायों के लिए चिंताजनक मान रहा है।वहीं तिब्बत सेटलमेंट ऑफिसर तेंजिन ने कहा कि तिब्बती समुदाय पीआरसी सरकार की नीतियों का लगातार विरोध करता रहेगा और अपनी पहचान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.