Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फाजिल्का: 9 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप, हाईवे किया जाम

फाजिल्का | जिले के पालीवाला गांव में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब 9 महीने की गर्भवती महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया और न्याय की मांग की।

खेत में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

परिवार का कहना है कि उन्हें शुक्रवार को पुलिस ने फोन कर सूचना दी थी कि उनकी बेटी का शव बरामद हुआ है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव मीनियावाली गांव के खेतों में बुरी हालत में पड़ा मिला। मृतका जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली थी।

परिजनों ने जताया दुष्कर्म और हत्या का शक

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को संदिग्ध युवक की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई थी, जिसमें एक लड़का उनकी बेटी को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। परिजनों का दावा है कि पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाकर पूछताछ के बजाय चाय-पानी पिलाकर छोड़ दिया।

पीड़ित परिवार ने जताई नाराजगी, की कार्रवाई की मांग

परिजनों का कहना है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि उनकी बेटी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

सामाजिक संगठनों ने भी उठाई आवाज

शिरोमणि पंथ अकाली दशमेश तरना दल पंजवा निशान के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह और अन्य नेताओं ने भी पीड़ित परिवार के समर्थन में मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि उनके संगठन के प्रमुख सिंह साहिब बाबा मेजर सिंह सोढ़ी के निर्देश पर वे पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस दिल दहला देने वाली घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.