झारखंड में जमीन विवाद में महिला की पत्थर से पीटकर हत्या

Summer Express, साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित बांझी संथाली गांव में बुधवार सुबह एक महिला की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद और आपसी तनाव को कारण माना जा रहा है। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया।

मृतका की पहचान 40 वर्षीय संझली हांसदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संझली बुधवार सुबह अपनी भतीजी तारा हांसदा के घर पहुंची थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर तनाव चल रहा था।

विवाद के दौरान तारा हांसदा अपनी मां के पक्ष में आ गई। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर अपनी फुआ संझली हांसदा पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर जोरदार चोट लगने से संझली गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.