Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘टटीरी’ गाने विवाद पर महिला आयोग सख्त, बादशाह को 13 मार्च को तलब

Summer Express,अंबाला। गायक बादशाह के विवादित गाने ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि इस मामले में गायक बादशाह को 13 मार्च को सुनवाई के लिए तलब किया गया है। यदि वह निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होते हैं तो आयोग इसे हरियाणा की बेटियों के प्रति उनकी गलत सोच के रूप में देखेगा।

बुधवार को अंबाला के पंचायत भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान रेनू भाटिया ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयोग को गाने की सामग्री को लेकर कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों और अभद्र प्रस्तुति का आरोप लगाया गया है।

रेनू भाटिया ने कहा कि किसी भी गाने या सार्वजनिक मंच पर महिलाओं को वस्तु की तरह प्रस्तुत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला आयोग महिलाओं की गरिमा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेता है और इस तरह की सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 13 मार्च को सुनवाई के दौरान बादशाह से गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों और उसके आशय को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने यह भी कहा कि यदि बादशाह सुनवाई में उपस्थित नहीं होते हैं तो आयोग उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अगला निर्णय लेगा। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.