Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में तीसरे मोर्चे की हलचल तेज, हमीरपुर में पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने नेताओं से की मुलाकात

हमीरपुर,अरविन्द-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे राजनीतिक विकल्प की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश में एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की तैयारी बताई जा रही है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस से नाराज कई नेताओं को साथ लाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस संभावित तीसरे मोर्चे में कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।इस कड़ी में पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर नेताओं और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। कुल्लू के बाद उन्होंने दो दिन के प्रवास के दौरान हमीरपुर में भी कई नेताओं से मुलाकात कर संभावित तीसरे मोर्चे को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कुछ पूर्व विधायकों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी की। बताया जा रहा है कि प्रदेशभर में ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी भी मार्कंडेय के नेतृत्व में ही आगे बढ़ाई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में कुल्लू में करीब 40 नेताओं की एक गुप्त बैठक भी हुई, जिसमें भाजपा और कांग्रेस से असंतुष्ट कई नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय सहित कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल रहे। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया को अभी गोपनीय रखा जा रहा है और समय आने पर एक मंच से औपचारिक घोषणा करने की तैयारी की जा रही है।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तीसरे मोर्चे को मजबूत आधार देने के लिए पहले ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसके बाद ही नेतृत्व को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बैठक में शामिल कई नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा जनाधार भी बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि कुल्लू में हुई इस बैठक में करीब छह पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक सहित कुल 40 नेताओं ने भाग लिया। इनमें कई ऐसे नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं जिनका 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से टिकट कट गया था या जो लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नए विकल्प की तलाश कर रहे हैं।

वहीं हमीरपुर में बातचीत के दौरान रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि इन दिनों वह प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों का दौरा कर चुके हैं और आगे कांगड़ा तथा चंबा जिलों में भी नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि कई जिलों से लोग इस पहल से जुड़ रहे हैं और भविष्य में बड़े नेताओं के भी साथ आने की संभावना है।मार्कंडेय ने कहा कि उनका उद्देश्य पहले मजबूत संगठन तैयार करना है। संगठन बनने के बाद उम्मीदवार अपने आप सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लोगों में राजनीतिक बदलाव को लेकर चर्चा तो हो रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों में नाराजगी भी दिखाई दे रही है।उन्होंने कहा कि यह प्रयास किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि कई नेताओं का साझा प्रयास है। आने वाले समय में प्रदेश के सभी 12 जिलों में संगठन खड़ा कर तीसरे राजनीतिक विकल्प को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि हिमाचल की राजनीति में एक नया विकल्प सामने आ सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.