Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना के शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को पैतृक गांव सलोह में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को उनके पैतृक गांव सलोह में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में गम का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

41 वर्षीय कुलवंत सिंह भारतीय सेना की आर्टिलरी यूनिट में तैनात थे और इन दिनों अरुणाचल  प्रदेश  में नायब सूबेदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले वह अपने साथी जवानों के साथ एक जरूरी सैन्य कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे वह वीरगति को प्राप्त हो गए।सेना की ओर से शहीद का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके गृह जिले ऊना  लाया गया। देहला गांव से लेकर उनके पैतृक गांव सलोह तक सेना के वाहन में पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान रास्ते में लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

गांव पहुंचने पर शहीद के पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।सेना के अधिकारियों और जवानों ने सशस्त्र सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। शहीद कुलवंत सिंह को उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री  और भाजपा नेता राम  कुमार  भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए दिया गया यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। नेताओं ने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.