Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना इंडियन ऑयल गैस प्लांट में पर्याप्त स्टॉक, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील

ऊना, राकेश -:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित टकराव को लेकर देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। कई जगहों पर यह आशंका जताई जा रही है कि यदि हालात बिगड़ते हैं तो ईंधन और गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। हालांकि जिला ऊना में प्रशासन ने ऐसी सभी आशंकाओं को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया है कि इंडियन ऑयल के गैस प्लांट में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद कई जगहों पर गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं कुछ राज्यों में एहतियात के तौर पर कमर्शियल सिलेंडरों के उपयोग को सीमित करने या रेस्टोरेंट और होटलों को कुछ समय के लिए बंद रखने की चर्चा भी सामने आई है, ताकि संभावित कमी की स्थिति में सप्लाई को संतुलित रखा जा सके।

इस बीच ऊना प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार इंडियन ऑयल गैस प्लांट में पर्याप्त भंडारण मौजूद है और नियमित रूप से सप्लाई जारी है।

एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की घबराहट फैलाने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को सामान्य तरीके से गैस का उपयोग करना चाहिए और अनावश्यक रूप से सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.