Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा एयरपोर्ट से धर्मशाला–मैकलोडगंज के लिए टेम्पो ट्रेवलर सेवा शुरू

कांगड़ा,राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर आने वाले पर्यटकों के लिए अब धर्मशाला और मैकलोडगंज पहुंचना पहले से कहीं अधिक आसान और सस्ता हो जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कांगड़ा एयरपोर्ट से टेम्पो ट्रेवलर सेवा शुरू कर दी है। इस नई सुविधा के तहत पर्यटक अब टैक्सी के मुकाबले काफी कम किराए में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

अब तक एयरपोर्ट से धर्मशाला या मैकलोडगंज जाने के लिए पर्यटकों को टैक्सी पर करीब 1000 से 1200 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, लेकिन नई सेवा शुरू होने के बाद यात्री मात्र 60 से 100 रुपये में इन पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे। इससे खासकर बजट में यात्रा करने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि इसकी बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकेगी। पर्यटक चाहें तो अपनी फ्लाइट टिकट के साथ ही एयरपोर्ट से धर्मशाला और मैकलोडगंज के लिए टेम्पो ट्रेवलर की सीट भी बुक कर सकते हैं। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद टैक्सी ढूंढने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बुधवार को कांगड़ा एयरपोर्ट से इस नई सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर इस सेवा की नियमित टाइमिंग भी तय की जाएगी ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।उन्होंने यह भी बताया कि यदि मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट देरी से पहुंचती है तो टेम्पो ट्रेवलर यात्रियों का इंतजार करेगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। भविष्य में पर्यटकों की मांग को देखते हुए इस सेवा को बीड़-बिलिंग और पालमपुर तक भी बढ़ाया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.