Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रेली खड्ड से मिला लापता 13 वर्षीय आयुष पठानियां का शव,गांव में पसरा मातम

नूरपुर , संजीव -:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खैरियां के कदरोह गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब एक दिन से लापता 13 वर्षीय आयुष पठानियां का शव बुधवार सुबह ग्रेली खड्ड से बरामद हुआ। आयुष के अचानक लापता होने के बाद परिजन और ग्रामीण पूरी रात उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। सुबह दोबारा शुरू की गई खोजबीन के दौरान खड्ड के किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिलने से मामला और गंभीर हो गया।

मृतक आयुष पठानियां, जोगिंद्र सिंह का बेटा था और गांव कदरोह, डाकघर खैरियां का निवासी था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह अचानक घर से कहीं चला गया था। परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्च अभियान शुरू किया। रातभर गांव के आसपास के इलाकों, खेतों और रास्तों में तलाश की गई, मगर आयुष का कोई सुराग नहीं लग पाया। गांव के कई लोग देर रात तक खोजबीन में लगे रहे।बुधवार सुबह तड़के ग्रामीणों ने फिर से खोज अभियान शुरू किया। इसी दौरान ग्रेली खड्ड के किनारे आयुष के कपड़े और चप्पल पड़े हुए मिले। इसके बाद लोगों ने खड्ड के पानी में तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों की मदद से खड्ड के गहरे पानी से आयुष का शव बरामद कर लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया।गांव के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह बिट्टू और उपप्रधान राहुल कुमार ने बताया कि आयुष के लापता होने के बाद पूरे गांव के लोग उसकी तलाश में जुट गए थे। सभी को उम्मीद थी कि वह सुरक्षित मिल जाएगा, लेकिन आज सुबह उसकी मौत की खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया।

नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को आयुष के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान चलाया। बुधवार सुबह उसका शव खड्ड से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका...

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.