Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के रास्ते अलग, गैंगवार की आशंका तेज, पुलिस के लिए बन सकती है नई चुनौती

फिल्लौर | देश के दो कुख्यात गैंगस्टर – साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ – अब एक-दूसरे के विरोधी बन गए हैं। इस बात की पुष्टि खुद गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की है। उसने साफ कहा कि अब उसका लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग से कोई संबंध नहीं है।

गोल्डी बराड़ ने हाल ही में एक हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में 17 जून को आशीष गुप्ता पर हुए हमले के पीछे वह और रोहित गोदारा थे, न कि लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, जैसा सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था। उसने स्पष्ट किया कि अब उसका अनमोल से भी कोई ताल्लुक नहीं है।

अलगाव से पुलिस को मिल सकता है फायदा

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जो आवाज है, वह गोल्डी बराड़ की ही है। अधिकारी मानते हैं कि अगर यह दोनों गैंगस्टर वाकई अलग हो गए हैं, तो इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिल सकती है।

बढ़ती ताकत और पैसे को लेकर बिगड़े रिश्ते

सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के जेल में होने और गोल्डी बराड़ की बढ़ती ताकत इस दुश्मनी की मुख्य वजह बनी। बिश्नोई फिलहाल जेल में बंद है, जबकि गोल्डी बराड़ विदेश में बैठकर कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। लॉरेंस ने पहले अन्य राज्यों के गैंगस्टरों से गठजोड़ कर नेटवर्क फैलाया था, अब वही रणनीति गोल्डी बराड़ भी अपना रहा है।

अलगाव से बढ़ सकता है गैंगवार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सलमान खान को धमकी देने और सिद्धू मूसेवाला की हत्या जैसे मामलों में आया था। एनआईए की रिपोर्ट के अनुसार, उसके गैंग में 800 से ज्यादा शूटर सक्रिय हैं। वहीं, गोल्डी बराड़ भी खालिस्तान समर्थक माना जाता है और लंबे समय से विदेश से गैंग को संचालित करता रहा है।

अब जब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं, तो विशेषज्ञ मानते हैं कि गैंगवार की घटनाओं में इज़ाफा हो सकता है। दोनों अपने-अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं।

देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस नई स्थिति में अब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों को दो अलग-अलग गुटों से निपटना होगा। इसके साथ ही यह आशंका भी जताई जा रही है कि दोनों गुट अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए नए अपराधियों और सहयोगियों को अपने साथ जोड़ सकते हैं। लॉरेंस और गोल्डी का अलग होना, अपराध की दुनिया में एक नए और खतरनाक अध्याय की शुरुआत बन सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.