Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कमांडो प्रशिक्षण के दौरान तवी नदी में डूबे सेना के जवान अक्षित शर्मा को दी गई अंतिम विदाई

कांगड़ा, राहुल -:उपमंडल बैजनाथ के उस्तेहड़ गांव के निवासी तथा भारतीय सेना के 26 वर्षीय जवान अक्षित शर्मा का जम्मू के अखनूर क्षेत्र में कमांडो प्रशिक्षण के दौरान तवी नदी में डूबने से दुखद निधन हो गया। जवान की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्षित शर्मा भारतीय सेना की 09 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे और इन दिनों जम्मू में विशेष कमांडो प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तवी नदी में विशेष अभ्यास कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह हादसे का शिकार हो गए और नदी में डूब गए। घटना के तुरंत बाद सेना द्वारा व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव उस्तेहड़ लाया गया। जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल तथा एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवान को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अक्षित शर्मा का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में समर्पित एक युवा सैनिक को खोना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं विधायक किशोरी लाल ने भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि अक्षित शर्मा ने बहुत कम उम्र में देश सेवा का मार्ग चुना था। उनके साहस और समर्पण पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार और क्षेत्र के सभी लोग परिवार के साथ खड़े हैं।बताया जा रहा है कि अक्षित शर्मा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। कुछ समय पहले ही वे छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। उनके परिवार में पिता विजय कुमार और माता रेणु अवस्थी हैं, जो इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं।

अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने “भारत माता की जय” और “अक्षित शर्मा अमर रहे” के नारों के साथ अपने वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा और लोगों ने दिवंगत जवान के बलिदान को हमेशा याद रखने की बात कही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.