Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एलपीजी किल्लत की अफवाहों पर बोले सीएम सैनी, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Summer Express, चंडीगढ़  | प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी की फैल रही खबरों के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आम जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात के कारण एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने से जुड़ी अफवाहों पर चर्चा की गई।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर कुंडरू, महानिदेशक अंशज सिंह तथा तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। तेल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नियमित रूप से सप्लाई भी जारी है।

हालांकि अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्थायी बाधा आ रही है। ऐसे में उपलब्ध सिलेंडरों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि जरूरी सेवाओं पर किसी तरह का असर न पड़े।

राज्य सरकार ने घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने आम जनता से अपील की है कि एलपीजी की कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण करने से बचें, क्योंकि राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.