Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत, शांति की अपील

Summer Express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में उत्पन्न गंभीर हालात पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, आम नागरिकों की मौत और असैन्य ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट का समाधान संवाद और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए ही संभव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति से क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत शांति और स्थिरता का समर्थक है और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की आवश्यकता है।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही सामान और ऊर्जा आपूर्ति के निर्बाध परिवहन को सुनिश्चित करना भी भारत के लिए बेहद अहम है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश की मौजूदा स्थिति और क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

गौरतलब है कि हाल ही में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिसके रास्ते भारत अपने ऊर्जा आयात का बड़ा हिस्सा प्राप्त करता है। दो दिन पहले भारत की ओर आ रहे एक तेल टैंकर पर भी ईरानी सेना ने गोलीबारी की थी, जब वह इसी जलडमरूमध्य से गुजरने का प्रयास कर रहा था।

पिछले महीने अमेरिका और इज़राइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई थी। इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों का असर दुबई और दोहा जैसे प्रमुख वैश्विक व्यापार और विमानन केंद्रों तक भी देखा गया।

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी पिछले दस दिनों में पश्चिम एशिया के कई देशों के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने ओमान, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इज़राइल और कतर के नेताओं से भी फोन पर बात कर क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और इन देशों की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण को लेकर भी चिंता जताई। खाड़ी देशों और पश्चिम एशिया में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, जिनमें लगभग 10 हजार भारतीय ईरान में और 40 हजार से अधिक इज़राइल में निवास करते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: भाजपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजानपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और...

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.