Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-अमेरिका तनाव का असर बाजार पर, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशक चिंतित

Summer Express, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और एशियाई बाजारों में कमजोरी का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ खुले, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित लंबे संघर्ष की आशंकाओं ने निवेशकों के भरोसे को कमजोर कर दिया है।

शुक्रवार सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 75,444 के स्तर पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 76,034 अंक पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 876 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,157.86 अंक पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी भी 307.20 अंक यानी 1.30 प्रतिशत गिरकर करीब 23,331.05 के स्तर पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के अनुसार विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है। मेटल, आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजारों में भी इसी तरह का दबाव देखने को मिल रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित लंबे संघर्ष की आशंका के कारण निवेशक जोखिम से बचने की रणनीति अपना रहे हैं। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 लगभग 1.13 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 हल्की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया।

अमेरिकी शेयर बाजार भी दबाव में रहे। गुरुवार रात के कारोबार में एसएंडपी 500 और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज क्रमशः 1.52 प्रतिशत और 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इस बीच वैश्विक ऊर्जा बाजार में भी उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। हालांकि बाद में इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई और मई फ्यूचर्स अनुबंध करीब 0.47 प्रतिशत गिरकर 100.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखाई दिया। इससे पहले ब्रेंट क्रूड की कीमत 101.78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दयानंद कॉलोनी फायरिंग मामले में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

Summer express, हिसार। दयानंद कॉलोनी और अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। सातरोड साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों...

चरखी दादरी कोर्ट रोड गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, कातिया रिमांड पर

Summer eexpress, चरखी दादरी। शहर के चर्चित कोर्ट रोड गोलीकांड मामले में दादरी पुलिस की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है।  पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव कलियाणा निवासी रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गू और गांव रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट के रूप में हुई...

मांडोठी में हनुमान मंदिर परिसर में तोड़फोड़, चार महिलाओं समेत 10 पर केस

Summer express, मांडोठी। गांव मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धार्मिक स्थल के कमरे का...

पानीपत में नई कोच ले जा रही ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट, डेढ़ घंटे रुकी गाड़ी

Summer express, पानीपत। चंडीगढ़ से नई कोच लेकर दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के इंजन में रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

नीलोखेड़ी के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, टैटू से हुई पहचान

Summer express, नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी के पास नहर में  सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव नग्न अवस्था में था और उसके हाथ पर काली चुन्नी बंधी हुई थी। हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल दहिया निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.