Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी कोर्ट रोड गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, कातिया रिमांड पर

Summer eexpress, चरखी दादरी। शहर के चर्चित कोर्ट रोड गोलीकांड मामले में दादरी पुलिस की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है।  पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव कलियाणा निवासी रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गू और गांव रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट के रूप में हुई है। इसी मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

इससे पहले पुलिस ने 7 अगस्त को गांव साहुवास निवासी प्रीत और गांव सांगा निवासी युद्धविंदर, जो वर्तमान में लोहारू चौक चरखी दादरी में रह रहा था, को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे रोहित उर्फ कातिया को बौंदकलां के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी थी। उपचार के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड मंजूर किया गया।

गोलीकांड की जांच में सीआईए की दोनों टीमें, साइबर सेल और जिला पुलिस की अन्य इकाइयां संयुक्त रूप से जुटी हुई हैं। पुलिस आरोपियों की गतिविधियों और वारदात से पहले तथा बाद की गतिविधियों का पता लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ में वारदात की साजिश, इसमें शामिल अन्य लोगों और फरार आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस अब गोलीकांड की पूरी कड़ी जोड़ने के साथ फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दयानंद कॉलोनी फायरिंग मामले में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

Summer express, हिसार। दयानंद कॉलोनी और अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। सातरोड साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों...

चरखी दादरी कोर्ट रोड गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, कातिया रिमांड पर

Summer eexpress, चरखी दादरी। शहर के चर्चित कोर्ट रोड गोलीकांड मामले में दादरी पुलिस की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है।  पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव कलियाणा निवासी रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गू और गांव रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट के रूप में हुई...

मांडोठी में हनुमान मंदिर परिसर में तोड़फोड़, चार महिलाओं समेत 10 पर केस

Summer express, मांडोठी। गांव मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धार्मिक स्थल के कमरे का...

पानीपत में नई कोच ले जा रही ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट, डेढ़ घंटे रुकी गाड़ी

Summer express, पानीपत। चंडीगढ़ से नई कोच लेकर दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के इंजन में रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

नीलोखेड़ी के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, टैटू से हुई पहचान

Summer express, नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी के पास नहर में  सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव नग्न अवस्था में था और उसके हाथ पर काली चुन्नी बंधी हुई थी। हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल दहिया निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.