Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मांडोठी में हनुमान मंदिर परिसर में तोड़फोड़, चार महिलाओं समेत 10 पर केस

Summer express, मांडोठी। गांव मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धार्मिक स्थल के कमरे का ताला तोड़ने के बाद वहां रखा सामान बाहर निकाल दिया और मंदिर परिसर में भी नुकसान पहुंचाया।

गांव निवासी देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खसरा नंबर 3688 की जमीन पर उनके पूर्वजों की ओर से कई वर्षों से धर्मशाला और छोटा मंदिर बनाया हुआ है। करीब चार-पांच वर्ष पहले उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर धार्मिक स्थल पर भगवान हनुमान की करीब 80 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की थी।

शिकायत के अनुसार,  शाम करीब चार बजे कुछ लोग धार्मिक स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा सामान बाहर निकाल दिया। इसके बाद कमरे की दीवार और छत को क्षतिग्रस्त करने के साथ मंदिर के सामने बनाए गए दोनों शेडों में भी तोड़फोड़ की गई।

देवेंद्र ने शिकायत में आरोप लगाया कि धार्मिक स्थल पर रखी करीब 50 हजार रुपये की दान राशि, आर्टिफिशियल आभूषण, एलईडी, भंडारे का सामान, गैस सिलेंडर, बर्तन, वीडियो कैमरा, म्यूजिक सिस्टम और सीसीटीवी की डीवीआर समेत अन्य सामान को या तो ले जाया गया या क्षतिग्रस्त किया गया।

शिकायतकर्ता ने विजय उर्फ टिंकू को मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए आरोप लगाया कि उसने 25 जुलाई को व्हाट्सएप के जरिए धमकी भरा वॉयस मैसेज भी भेजा था। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आसौदा थाना प्रभारी एसआई जयभगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मांडोठी में हनुमान मंदिर परिसर में तोड़फोड़, चार महिलाओं समेत 10 पर केस

Summer express, मांडोठी। गांव मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धार्मिक स्थल के कमरे का...

पानीपत में नई कोच ले जा रही ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट, डेढ़ घंटे रुकी गाड़ी

Summer express, पानीपत। चंडीगढ़ से नई कोच लेकर दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के इंजन में रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

नीलोखेड़ी के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, टैटू से हुई पहचान

Summer express, नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी के पास नहर में  सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव नग्न अवस्था में था और उसके हाथ पर काली चुन्नी बंधी हुई थी। हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल दहिया निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है।...

अंबाला GPO में अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग, ग्राहकों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में ग्राहक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करा सकेंगे। विस्तारित समय से नौकरीपेशा...

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.